दुर्गा देवी के 108 नाम और उनके अर्थ | Durga devi ke 108 naam aur unke arth.

नमस्कार दोस्तो आज हम आपको माता दुर्गा देवी के 108 नाम और उनको अर्थ बताने वाले है |

दुर्गा देवी के 108 नाम का जप करने पर आपको अवश्य हि दुर्गा देवी प्रसन्न होगी | आपको सुख समाधान प्राप्त होगा | आप हरदिन इस 108 नामो का जप करने पर अवश्य हि आपको फल मिलेगा |

1 ) सती – अग्नि मे जल कर भी जीवित होने वाली

2 ) साध्वि – आशावादी

3 ) भगप्रीता – भगवान शिव पर प्रीति रखने वाली

4 ) भवानी – ब्रम्हांड की निवासी

5 ) भवयोवनी – संसार बंधनो से मुक्त करने वाली

6 ) आर्या – देवी

7 ) दुर्गा – उपराजेय

8 ) जया – विजयी

9 ) आद्या – शुरूवात की वास्तविकता

10 ) त्रिनेत्र – तिन आखो वाली

11 ) शूलधारिणी – शूल धारण करने वाली

12 ) पिनाक धारिणी – शिव जी का त्रिशूल धारण करने वाली

13 ) चित्रा – सुरम्य

14 ) चंडघंटा – प्रचंड स्वर से घंटा नाद करने वाली

15 ) महातपा – भारी तपस्या करने वाली

16 ) मन – मनन शक्ति

17 ) बुद्धि – सर्वज्ञाता

18 ) अहंकार – अभिमान करने वाली

19 ) चित्तरूपा – वह जो सोच की अवस्था मे है

20 ) चिता – मृत्यूशय्या

दुर्गा देवी के 108 नाम और उनके अर्थ
दुर्गा देवी के 108 नाम और उनके अर्थ

21 ) चिती – चेतना

22 ) सर्वमंत्रयि – सभी मंत्रो का ज्ञान रखने वाली

23 ) सता – सत स्वरुपा

24 ) सत्यानंदस्वरूपानी – अनंत आनंद का रूप

25 ) अनंता – जिनके स्वरूप का कोई अंत नही

26 ) भावीनी – सबको उत्पन्न करने वाली

27 ) भाव्या – भावना एव ध्यान करने योग्य

28 ) भव्या – जिससे बढ़कर भव्य कुछ नही

29 ) सदागति – हमेशा गति मे

30 ) शाम्भवी – शिवप्रिया

31 ) देवमाता – देवगन की माता

32 ) चिंता – चिंता

33 ) रत्न प्रिया – रत्न से प्यार

34 ) सर्वविद्या – ज्ञान का निवास

35 ) दक्ष कन्या – दक्ष की बेटी

36 ) शैलपुत्री – पार्वती की पुत्री

37 ) दक्षयज्ञ विनाशीनी – दक्ष के यज्ञ को रोकने वाली

38 ) अपर्णा – तपस्या के समय पते को भी न खाने वाली

39 ) अनेकवर्ना – अनेक रंगो वाली

40 ) पाटला – लाल रंग वाली

41 ) पाटलावती – गुलाब के फुल या लाल फुल परिधान करने वाली

42 ) पट्टाम्बर परिधाना – रेशमी वस्त्र परिधान करने वाली

43 ) कला मंजीरारंजिनी – पायल को धारण करके प्रसन्न रहने वाली |

44 ) अमेय – जिसकी कोई सीमा नही

45 ) विक्रमा – असीम पराक्रमी

46 ) क्रूरा – दैत्यौ के प्रति कठोर

47 ) सुंदरी – सुंदर रूप वाली

48 ) सुर सुंदरी – अत्यंत सुंदर

49 ) वन दुर्गा – जंगलो की देवी

50 ) सातंगी – मतंगा की देवी

51 ) मातंग मुनि पूजिता – बाबा मतंगा द्वारा पूजनिय

52 ) ब्रह्मी – भगवान ब्रम्हा की शक्ति

53 ) माहेश्वरी – प्रभु शिव की शक्ति

54 ) इंद्रि – इंद्र की शक्ति

55 ) कौमारी – किशोरी

56 ) वैष्णवी – सदा अजेय रहने वाली

57 ) चामुण्डा – चंड और मंड का नाश करने वाली

58 ) वाराही – वराह पर सवार होने वाली

59 ) लक्ष्मी – सौभाग्य की देवी

60 ) पुरूषा कृति – वह जो पुरूष धारण कर ले

61 ) विमीलौत्काशिंनी – आनन्द प्रधान करने वाली

62 ) ज्ञाना – ज्ञान से भरी हुई

63 ) क्रिया – हर कार्य मे होंने वाली

64 ) नित्या – अनंत

65 ) बुद्धिदा – ज्ञान देने वाली

66 ) बहुला – विभिन्न रूपों वाली

67 ) बहुलप्रेमा – सर्व प्रिय

68 ) सर्व वाहन वाहना – सभी वाहन पर विराज मान होंने वाली

69 ) निशुम्भ शुम्भ हननी – शुम्भ और निशुम्भ का वध करने वाली

70 ) महिषासूरमरदिनि – महिषासुर का वध करने वाली

71) मधुकैटअहंनी – मधु और कैटअ का नाश करने वाली

72 ) चंडमंड विनाशिनि – चंड और मंड का नाश करने वाली

73 ) सर्वासुरविनाशा – सभी राक्षसो का विनाश करने वाली

74 ) सर्वदानव घातीनी – संसार के लिये शक्ति रखने वाली

75 ) सर्वशास्त्रमयी – सभी सिद्धांतो मे निपुण

76 ) सत्या – सच्चाई

77 ) सर्वास्त्र धारिणी – सभी हथियारो का धारण करने वाली

78 ) अनेकशस्त्रहस्ता – हाथो मे कई हथियार धारण करने वाली

79 ) अनेकास्त्रधारिणी – अनेक हाथियारो को धारण करने वाली

80 ) कुमारी – सुंदर किशोरी

81 ) एककन्या – कन्या

82 ) कैशोरी – जवान लड़की

83 ) युवती – नारी

84 ) यती – तपस्वी

85 ) अप्रौढा – जो कभी पुराना ना हो

86 ) प्रौढा – जो पुराना है

87 ) वृद्धमाता – शिथिल

88 ) बलप्रदा – शक्ति देने वाली

89 ) महोदरी – ब्रम्हांड को संभालने वाली

90 ) मुक्तकेशी – खुले बाल वाली

91 ) घोररूपा – एक भयंकर दृष्टिकोण वाली

92 ) महाबला – अपार शक्ति वाली

93 ) अग्निज्वाला – मार्मिक आग की तरह

94 ) रौद्रमुखी – विघवंसक रूद्र की तरह भयंकर चेहरा

95 ) कालरात्रि – काले रंग वाली

96 ) तपस्वीनी – तपस्या में लगे हुए

97 ) नारायनी – भगवान नारायण की विनाशकारी रूप

98 ) भद्रकाली – काली का भयंकर रूप

99 ) विष्णुमाया – भगवान विष्णु का जादू

100 ) जलोदरी – ब्रम्हांड में निवास करने वाली

101 ) शिवदुती – भगवान शिव की राजदुत

102 ) करली – हिंसक

103 ) अनंता – विनाश रहित

104 ) परमेश्वरी – प्रथम देवी

105 ) कात्यायनि – ऋषि कात्यायन द्वारा पूजनिय

106 ) सावित्री – सूर्य की बेटी

107 ) प्रत्यक्षा – वास्तविक

108 ) ब्रम्हवादीनी – वर्तमान मे हर जगह वास करने वाली

Leave a Comment